खेल
डीडीसीए ने Virat Kohli को 100 टेस्ट खेलने के लिए किया सम्मानित

नई दिल्ली,भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली को शुक्रवार को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने 100 टेस्ट खेलने के लिए सम्मानित किया। उन्होंने यह उपलब्धि मार्च 2022 में हासिल की थी।
कोहली ने उस ऐतिहासिक मैच के बाद से 23 और टेस्ट मैच खेले हैं। यह देखते हुए कि वह नवंबर 2012 के बाद से अपने पहले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं, डीडीसीए ने उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया। इशांत शर्मा और वीरेंद्र सहवाग दिल्ली के अन्य दो क्रिकेटर हैं जिन्होंने 100 टेस्ट मैच खेले हैं।



