बेटी के प्रेमी ने की बुजुर्ग महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा: कवर्धा में बुजुर्ग महिला की हत्या हो गई. हत्या बुजुर्ग महिला की बेटी के प्रेमी ने की है. आरोप है कि नशे में धुत आरोपी काशिम खान उर्फ मक्खी ने महिला बिंदिया बाई वैष्णव की लोहे की रॉड मारकर जान ले ली. घटना के बाद मृतिका की बेटी ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया. तब तक आरोपी मौका पाकर भाग गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए और आरोपी को अरेस्ट किया.
कैसे हुई वारदात ?: बताया जा रहा मृतक महिला की तलाकशुदा बेटी का आरोपी के काशिम के साथ प्रेम संबंध था. आरोपी का मृतिका के घर रोज का आना-जाना था. सोमवार दोपहर 3 बजे आरोपी अपने प्रेमिका से मिलने उसके शंकर नगर स्थित मकान में आया था. इसी दौरान किसी बात को लेकर प्रेमी प्रेमिका में विवाद हो गया. इस दौरान बीच बचाव करने आई प्रेमिका की मां पर आरोपी ने लोहे के रॉड से हमला कर दिया.जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.पुलिस ने फरार आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.
आरोपी काशिम खान उर्फ सोनू मक्खी ने बिंदिया बाई वैष्णव के सिर पर वार कर हत्या कर दिया है. घटना के बाद आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है- कृष्ण चंद्राकर, डीएसपी



