मध्यप्रदेश

दतिया, बेटों की लड़ाई से परेशान पिता ने लगाई फांसी

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बड़ौनी थाना क्षेत्र में आने वाले सुनारी गांव में बुधवार को घर से निकले एक व्यक्ति का पेड़ से लटका शव मिला है, आपको बता दें कि गुरुवार की दोपहर को व्यक्ति का शव गांव के पास जंगल में बमूर के पेड़ पर लटका हुआ मिला। मृतक घर पर आत्महत्या करने की कहकर निकला था, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कप्तान सिंह सोनारी गांव में रहता था और पेड़ पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कप्तान का भाई रामस्वरूप उसे खोजते हुए घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल में पहुंचा तब इस बात का पता चला, मृतक के बड़े भाई रामस्वरूप का कहना है कि उसके छोटे भाई के दो बेटे हैं मनोज और धर्मेंद्र उनकी शादी हो गई है और दोनों अलग रहते हैं ,दोनों बेटों में मिट्टी को लेकर विवाद हो गया जिसे शांत कराने के लिए भाई पहुंचे थे। लेकिन उनकी एक नहीं सुनी इसके बाद वह घर से आत्महत्या करने की कह कर निकल गए थे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button