मनोरंजन

‘अंधकार मेरी ओर बढ़ रहा, कालिमा मुझे डरा रही’, ऋतिक रोशन ने जिंदगी और मौत पर शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली.  ऋतिक रोशन ने हालिया पोस्ट से फैंस की चिंता बढ़ा दी है. यूं तो वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने बताया कि फ्लाइट में बैठते ही उन्हें एक डर सताने लगता है. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की जिसमें वो हाथ में किताब थामे दिख रहे हैं. ये फोटो फ्लाइट के अंदर की है और वो कहते हैं कि फ्लाइट में बैठते ही उन्हें मौत का डर सताने लगता है. एक्टर ने बताया कि जैसे ही कैप्टन कहता है कि फ्लाइट उड़ान भरने के लिए तैयार वो डरने लग जाते हैं.

एक्टर ने जीवन और मौत पर एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखते हुए अपना डर शेयर किया. वो लिखते हैं, ‘विमान के कप्तान ने घोषणा की, हम उड़ान भरने वाले हैं. मौत का प्यारा सौदागर – बिल्कुल समय पर, मेरे बाएं कंधे पर आकर एक धुन गुनगुनाने लगता है. लो, फिर से वही. उसकी मौजूदगी बेचैन कर देती है, काश वो चला जाए, क्योंकि मैं कुछ मजेदार पढ़ना चाहता हूं और बेवकूफी भरी खुशियों के बारे में सोचना चाहता हूं, लेकिन सालों में हमारे बीच ऐसा रिश्ता बन गया है कि अब अचानक उसे नजरअंदाज करना बदतमीजी होगी’.

वो आगे लिखते हैं, ‘मौत का सौदागर ज्यादा कुछ नहीं कहता, बस शांत और संतुष्ट बैठा रहता है, गुनगुनाने में माहिर है. हमेशा मेरे बचपन की कोई जादुई धुन चुनता है, शरारती है.ठीक है.मैं अपनी किताब नीचे रख देता हूं और एक बार फिर उस भविष्यवाणी को गौर से देखता हूं, उस अंधकार की जो मेरी ओर बढ़ रहा है और उसकी कालिमा मुझे चुपचाप डरा देती है. मैं अपनी आंखें बंद करता हूं और जल्दी से उसकी तुलना उस दूसरे अंधकार से करता हूं, जिसने मुझे अपनी गोद में लिया था – उस शून्य से, जिससे मैं निकला था. मैं आंखें मिचमिचाता हूं. बीच का रंगीन सफर कम से कम संघर्ष और प्यार का खूबसूरत, अद्भुत गड़बड़झाला रहा है.मेरा मासूम दिल अनकही उम्मीद से धड़कता है.ओह… इतनी उम्मीद कि दिल टूट जाता है’.

अभिनेता की बात करें तो उनकी फिल्म ‘वॉर’ 2025 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. फिल्म फ्लॉप रही थी. इसके अलावा, अभिनेता जल्द ही ‘कृष-4’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. इस फिल्म को डायरेक्ट करण मल्होत्रा करने वाले हैं, और फिल्म को एक्टर के पिता राकेश रोशन प्रोड्यूस करेंगे. इसके अलावा, वह ‘अल्फा’ और ‘द रोशन्स’ में भी दिखेंगे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button