मनोरंजन

‘धुरंधर’-‘टॉक्सिक’ से घबराए ‘डकैत’ के मेकर्स, अदिवि शेष-मृणाल ठाकुर की फिल्म की टाली रिलीज

Wrनई दिल्ली. आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने पिछले साल बॉक्स-ऑफिस पर ऐसा धुआं उड़ाया था कि कई महीनों तक कोई फिल्म टक्कर नहीं दे पाएगी. अब फिल्ममेकर धुरंधर 2 के साथ थिएटर्स में दोबारा धाक जमाने के तैयार हैं. धुरंधर 2 की रिलीज से पहले जबरदस्त बज बना हुआ है. रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त स्टारर फिल्म 19 मार्च को थिएटर रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म की रिलीज से पहले ही आदित्य धर की मूवी ने 23 करोड़ रुपए के आसपास का कलेक्शन कर लिया है. धुंरधर का बॉक्स-ऑफिस पर ऐसा खौफ है कि अच्छी-खासी फिल्मों ने अपनी रिलीज डेट टाल दी.

19 मार्च को ईद और गुड़ी पड़वा के मौके पर धुरंधर साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक से टकराने वाली थी. लेकिन धुरंधर के क्रेज को देखते हुए यश की फिल्म टॉक्सिक:ए फेरीटेल फॉर ग्रोनअप्स की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है. अब ये 4 जून को रिलीज होगी.

‘डकैत’ को मिली नई रिलीज डेट

इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अदिवि शेष-मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत के मेकर्स ने भी रिलीज डेट पोस्टपोन करने का फैसला कर लिया था. मेकर्स ने फरवरी के महीने में ही अपनी फिल्म डकैत की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया था. पहले फिल्म गुड़ी पड़वा और उगाड़ी के मौके पर मार्च में आने वाली थी, लेकिन धुरंधर के खौफ के चलते इसकी रिलीज पोस्टपोन की गई..

अब आखिरकार अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग ‘डकैत’ को रिलीज डेट मिल गई है. फिल्म अब 10 अप्रैल को रिलीज होगी. ये एक प्यार और बदले से भरी प्रेम कहानी है जिसमें मृणाल और अदिवि शेष लीड रोल अदा करते दिखेंगे. इसकी स्क्रिप्ट खुद अदिवि शेष ने लिखी है.

फिल्म की कहानी एक गुस्सैल अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेना चाहता है क्योंकि उसे लगता है कि उसने उसके साथ धोखा किया है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, फिल्म दिखाती है कि दोनों के बीच क्या गलत हुआ और उनका रिश्ता कैसे टकराव में बदल गया. फिल्म में एक मजबूत स्टारकास्ट भी नजर आएगी. डायरेक्टर अनुराग कश्यप पुलिस अफसर के रोल में दिख सकते हैं, वहीं सुनील, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button