छत्तीसगढ़
साइबर अपराधियों ने ठगी करने कलेक्टर के नाम पर बनाई फर्जी वाट्सऐप आईडी

बलरामपुर। जिले में शातिर साइबर अपराधियों ने कलेक्टर के नाम पर फर्जी वाट्सऐप आईडी बनाई और ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने जनता से सतर्क रहने की अपील की है।
दरअसल जिले में साइबर अपराधियों ने कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी वाट्सऐप एकाउंट बनाया है और इसके जरिए ठगी का प्रयास कर रहे हैं। ठगी के लिए फर्जी संदेश भेज रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने जनता से अपील की है कि वे ऐसे संदेशों से सतर्क रहें और किसी अनजान नंबर से आने वाले संदेशों पर भरोसा न करें। उन्होंने संदिग्ध संदेश या कॉल मिलने पर तुरंत पुलिस या साइबर सेल को सूचित करने की भी अपील की है।



