व्यापार

फिर से उबलने लगा क्रूड तो बेंगलुरु में आज पेट्रोल ₹110 और डीजल ₹98 के पार

नई दिल्ली: इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल (Crude Oil) फिर से उबलने लगा है। पिछले सप्ताहांत यह सस्ता हुआ था। आज बाजार में मानक ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) के दाम ढाई फीसदी तक चढ़े हुए दिखे। हालांकि, भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियां ने सोमवार, 8 जून 2026 को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया।

11 दिनों में 4 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीतने के बाद ही पेट्रोलियम कंपनियां 11 दिनों में चार बार दाम बढ़ा चुकी हैं। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था। उसके बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है। एक अनुमान के मुताबिक क्रूड ऑयल महंगा होने से सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और जेट फ्यूल पर करीब 750 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।

डीजल की कीमत क्या है

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।

पेट्रोल-डीजल के आज के भाव

शहरपेट्रोल का भाव रुपये प्रति लीटरडीजल का भाव रुपये प्रति लीटर
दिल्ली102.1295.20
कोलकाता113.5199.82
मुंबई111.2197.83
चेन्नई107.7799.55
नोएडा102.1297.56
चंडीगढ़101.5189.47
लखनऊ101.8995.36
पटना113.3799.36
रांची105.26100.49
भोपाल114.5799.64

क्रूड ऑयल में फिर तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह बदला हुआ है रूख है। सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान मानक (Standard) माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड के दाम बढ़े हुए दिख रहे हैं। आज इसके दाम में 2.51 फीसदी या 2.34 डॉलर प्रति बैरल की तेजी दिख रही है। इस समय यह 96.43 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड हो रहा है। बीते शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति के समय यह 93.09 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) के दाम में भी 2.34 फीसदी की तेजी दिख रही है। अभी यह $92.66 प्रति बैरल पर दिख रहा है। हालांकि, इंडियन बॉस्केट क्रूड के दाम में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है और इसका भाव 100.10 डॉलर प्रति बैरल पर दिखा।

ऐसे चेक करें भाव

पेट्रोल-डीजल के भाव जब भी बदलते हैं, तब सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button