महाराष्ट्र

 CRPF के रिटायर्ड अधिकारी ने बेटी की गोली मारकर हत्या की, दामाद पर भी किया फायर

जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के रिटायर्ड अधिकारी ने अपनी ही बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि दामाद को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जलगांव के पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोपड़ा तहसील में एक शादी समारोह के दौरान शनिवार रात को यह घटना हुई। बताया कि दो साल पहले बेटी ने प्रेम विवाह किया था। इससे वह नाराज था। इसके चलते ही बेटी और दोनों पर फायर किया। इसमें बेटी की मौत हो गई। घायल दामाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी भी भीड़ के हमले में घायल हो गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची गऔर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

क्या है मामला?

पुलिस ने बताया कि मरने वाली लड़की का नाम तृप्ति (24) था। तृप्ति ने दो साल पहले अविनाश (28) निवासी पुणे से प्रेम विवाह किया था। आरोपी ससुर किरण मंगले (48, निवासी शिरपुर) को यह शादी पसंद नहीं थी। इस बीच अविनाश की बहन की हल्दी 26 तारीख को चोपड़ा शहर के खाईवाड़ा के पास अंबेडकर नगर में थी। वह उस अवसर के लिए चोपड़ा आये थे। इसमें रिटायर सीआरपीएफ अधिकारी किरण अर्जुन मांगले पहुंचे। जो कि इस बात से नाराज थे कि तृप्ति ने प्रेम विवाह कर लिया है। हल्दी का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद किरण और तृप्ति का आमना-सामना हुआ।

बेटी-दामाद पर चलाई गोली

बताया गया है कि तृप्ति को देखते ही पिता किरण मंगले ने अपनी रिवाल्वर से गोली चला दी। उसे बचाने गए अविनाश भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। अविनाश की हालत गंभीर होने के कारण उसे जलगांव रेफर कर दिया गया है। उधर, गोलीबारी के बाद आसपास के लोगों ने मंगले को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की।

पुलिस ने दर्ज किया केस

सूचना पर शनिवार रात करीब 11 बजे जिला पुलिस अधीक्षक महेश्वर रेही चोपड़ा गए और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आरोपी मंगले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि उसने अपने बेटी और दामाद पर क्यों हमला किया। मामले की जांच जारी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button