मनोरंजन

जामनगर में प्रेग्नेंट Deepika Padukone को भीड़ ने घेरा, Ranveer Singh ने लेडी लव को ऐसे किया प्रोटेक्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Deepika Padukone-Ranveer Singh Video: बी-टाउन के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। हाल ही में, दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इन्फोग्राफिक्स कार्ड के जरिए प्रेग्नेंसी का एलान किया था। कपल ने बताया था कि उनका होने वाला बेबी इसी साल सितंबर महीने में आने वाला है। यानी सितंबर में दीपिका और रणवीर माता-पिता बन जाएंगे।

प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की पहली पब्लिक अपीयरेंस
प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद दीपिका पादुकोण पहली बार पब्लिक में स्पॉट हुईं। 29 फरवरी 2024 को वह अपने पति रणवीर के साथ राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) और अनंत अंबानी (Anant Ambani) के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए मुंबई से रवाना हुईं। मुंबई एयरपोर्ट पर कपल ने अपने चाहने वालों के साथ प्रेग्नेंसी का जश्न मनाया।

भीड़ में फंसीं दीपिका पादुकोण
जैसे ही पता चला कि दीपिका और रणवीर, राधिका-अनंत की शादी के फंक्शन में शामिल होने जा रहे हैं, वैसे ही जामनगर एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग कपल के लिए क्रेजी दिखे। इस दौरान प्रेग्नेंट दीपिका भीड़ से घिरी दिखाई दीं। एएनआई के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि होने वाली मां दीपिका को भीड़ ने घेर लिया और उन्हें अपनी कार तक जाने में भी मुश्किल हो रही थी।

तभी रणवीर सिंह ने अपने चाहने वालों को ग्रीट देने के साथ-साथ अपनी प्रेग्नेंट वाइफ दीपिका पादुकोण को भी प्रोटेक्ट किया। उन्होंने अपनी पत्नी को प्रोटेक्ट करते हुए पहले गाड़ी में बिठाया और फिर खुद को बैठ वहां से रवाना हो गए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस बात पर भड़क रहे हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button