छत्तीसगढ़

निगम आयुक्त पहुंचे खारुन, सफाई के दिए निर्देश

रायपुर। नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने सोमवार को खारून नदी की व्यवस्थित सफाई का जायजा लेने पहुंचे इस दौरान उन्होंने निगम के अधिकारियों को निर्देशित देते हुए कहा कि वे सिंचाई विभाग से समन्वय कर इसकी सफाई करवाएं। इसके अलावा उन्होंने चिंगरी नाला निर्माण कार्य तेजी से करवाने, चंदनीडीह एसटीपी में उपचारित जल का औद्योगिक पुनर्पयोग करने के निर्देश दिए साथ ही सरोना में कचरे को उपचारित कर हटाए जा रहे कार्य को देखा।
निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने 6 एमएलडी क्षमता के भाठागांव एसटीपी, 75 एमएलडी क्षमता के चंदनीडीह एसटीपी का निरीक्षण किया साथ ही सरोना में पुराने कचरे के ढेरों को उपचारित करके हटाए जाने के कार्य का अवलोकन कर इंटेकवेल, चिंगरी नाला निर्माण कार्य की प्रगति को प्रत्यक्ष देखा। आयुक्त ने खारून नदी की व्यवस्थित सफाई सिंचाई विभाग के साथ समन्वय करके शीघ्र करवाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये है। उन्होंने चिंगरी नाला के निर्माण कार्य की प्रगति देखी एवं जोन 8 जोन कमिश्नर एवं कार्यपालन अभियंता को नाला निर्माण कार्य को गतिमान कर सतत मॉनिटरिंग करके शीघ्र प्राथमिकता के साथ गुणवत्तायुक्त तरिके से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button