छत्तीसगढ़

कोरोना का फिर बढ़ा खतरा: 9 दिन में 58 मौतें, महज़ 16 दिन में 23 गुना बढ़े केस; एक्टिव मरीज 6000 के पार

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा तेज़ी से बढ़ता दिख रहा है। बीते 24 घंटों में 378 नए कोविड केस सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 6133 तक पहुंच गई है। सिर्फ 9 दिनों में 58 लोगों की जान जा चुकी है और पिछले 16 दिनों में संक्रमण के मामलों में 23 गुना तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल, दिल्ली-महाराष्ट्र में भी तेजी

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, केरल इस समय कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। उसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र में भी केस लगातार बढ़ रहे हैं।

राज्यवार सक्रिय मरीजों की संख्या:

  • केरल: 1950
  • गुजरात: 822
  • पश्चिम बंगाल: 693
  • दिल्ली: 686
  • महाराष्ट्र: 595

देश में फिलहाल ऐसे दो राज्य हैं अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम जहां से अभी तक एक भी सक्रिय मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button