छत्तीसगढ़

5000 से ज्यादा का बिजली बिल जमा करने को लेकर उपभोक्ता परेशान

रायपुर। राजधानी में बिजली उपभोक्ताओं को 5000 से ज्यादा का बिजली बिल जमा करने जा रहे हैं तो वे भुगतान नहीं कर पा रहे है. इसके लिए उपभोक्ता बिजली ऑफिस का चक्कर काट कर वापस घर जा रहे हैं. उपभोक्ता न तो कैश और न नहीं डिजिटल पेमेंट कर पा रहे हैं. वो इसलिए क्योंकि उनसे विद्युत दफ्तर में बैठे अधिकारी-कर्मचारी भुगतान नहीं ले रहे हैं. जिसकी वजह से उन्हें मायूस होकर जाना पड़ रहा है.

ऐसा उपभोक्ताओं के साथ क्यों हो रहा है इसकी सही से जानकारी भी नहीं दी जा रही है. न ही उन्हें बताया जा रहा है कि वे बिजली बिल का भुगतान कैसे कर सकते हैं. रायपुर के एक बिजली दफ्तर के गेट के बाहर तख्ती भी लगाया गया है. जिसमें लिखा गया है कि विद्युत देयक नगद राशि 5000 रुपये से अधिक की राशि स्वीकार नहीं की जावेगी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button