स्वास्थ्य

खाली पेट करें इस बीज के चूर्ण का सेवन, मोटापे को झट से कर देगा गायब! एक्सपर्ट ने बताई सेवन की विधि

दिल्ली:- आज के समय में जो लोग मोटे हैं, वह अपनी बढ़ती चर्बी की वजह से काफी परेशान हैं. एक्सरसाइज करने के बाद भी लोग पतले नहीं हो पा रहे हैं और बहुत लोग वैसे भी हैं, जिनको एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिल पाता है. अगर आप भी अपने बढ़ते मोटापा से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे बीज के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन करने से आपका मोटापा झट से खत्म हो जाएगा. चलिए एक्सपर्ट द्वारा जानते हैं कि कौन-सा बीज है, जिसके सेवन से मोटापे को कम कर सकते हैं.

फिट रहने के लिए हेल्दी डाइट का करें सेवन
डॉक्टर मीरा बत्रा ने बात करते हुए बताया कि वह एक पीडियाट्रिशियन हैं. उन्होंने अपनी जॉब आईआईटी कानपुर में फिजिशियन से शुरू की थी. उनकी डिग्री के बात करें, तो उन्होंने एमबीबीएस और डीसीएच की डिग्री हासिल की है. वो 50 सालों से ऊपर लोगों का इलाज कर रही हैं. जब उनसे बढ़ते मोटापे को कम करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि हम सभी को फिट रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना चाहिए. जिन लोगों के शरीर में एक्स्ट्रा फैट जम गया है, उन्हें अपने डाइट में अलसी का बीज शामिल कर लेना चाहिए.

जानें इसके फायदे
डॉक्टर मीरा ने Local18 को आगे बताया कि अलसी के बीज में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन C, विटामिन E, विटामिन B, काम्प्लेक्स, जिंक, फाइबर, कॉपर, सेलेनियम, कैरोटीन, पोटैशियम, फोस्फोरस, मैगनिशियम, मैगनीज आदि तत्व होते हैं. यह बीज एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल होते हैं, जिस वजह से यह हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं. यह मोटापा कम करने के साथ हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का भी काम करता है.

ऐसे करें अलसी का सेवन
डॉक्टर मीरा ने बताया अगर आपको वेट लॉस करना है, तो आप अलसी का बीज लेकर इसका पाउडर बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं. इसके लिए आपको अलसी को अच्छी तरह रोस्ट कर इसको अच्छे से मिक्सी में पीसकर पाउडर बनाना होगा. फिर रोज सुबह खाली पेट इस पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पीना होगा. आप चाहे तो पानी में स्वाद के लिए शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो वजन घटाने के साथ पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करेगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button