छत्तीसगढ़

कांग्रेसी 21 को करेंगे सुंदरकांड का पाठ,अधूरे मंदिर में हो रही प्राण प्रतिष्ठा, भाजपाइयों को सद्बुद्धि देने मंदिरों में करेंगे भजन-कीर्तन : दीपक बैज

रायपुर. अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भी राममय हो गया है. वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेसजनों से कहा है कि वे सभी अपनी श्रद्धा अनुसार 21 जनवरी को अपने शहर के अपने मोहल्ले के श्री राम और हनुमान मंदिर में जाएं और सुंदर कांड हनुमान चालीसा का पाठ करें.

बैज ने कहा, कांग्रेस का शुरू से मानना है कि धर्म के आधार पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय है. हिंदू समाज के सबसे बड़े धर्मगुरु शंकराचार्यों की सहमति के बिना जिस प्रकार से अधूरे मंदिर में भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवा रही है, इससे सारा देश आहत है. केंद्र में बैठे हुए भाजपाई सत्ताधीसों को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए कांग्रेसी मंदिरों में जाकर भगवत भजन करेंगे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button