राजनीति

महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, अब्राहनी सपा में, संग्राम थाेपटे बीजेपी में होंगे शामिल

मुंबई: महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटके लगने का सिलसिला जारी है। लोकसभा चुनावों से पहले शुरू हुआ क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाबा सिद्दीकी, मिलिंद देवड़ा, संजय निरुपम जैसे बड़े नेताओं के बाद पिछले दिनों पार्टी छोड़ने वाले महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री और कांग्रेस नेता युसूफ अब्राहनी समेत कई नेता पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं तो वहीं बारामती की भोर विधानसभा से तीन बार विधायक रहे संग्राम थोपटे मंगलवार को बीजेपी का कमल थामेंगे। लोकसभा चुनावों सबसे ज्यादा 13 सीटें जीतने वाली कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में 16 सीटों पर ही जीत मिली थी।

नहीं रुक रहा है सिलसिला
कांग्रेस में नेताओं के जाने का सिलसिला ऐसा वक्त पर लगा है कि जब महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने पिछले दिनों कहा था कि संगठन में फेरबदल का काम जल्द पूरा हो जाएगा। विधानसभा चुनावों में शिकस्त के बाद पार्टी ने नाना पटोले की जगह पर हर्षवर्घन सपकाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सपकाल की नियुक्ति के बाद युसूफ अब्राहनी और संग्राम थोपटे ने पार्टी छोड़ी है। अब्राहनी मुंबई कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल थे तो वहीं संग्राम थोपटे का प्रभाव पुणे और बारामती में है।

अबू आजमी ने भरी हुंकार
कांग्रेस को छोड़कर समाजवादी पार्टी के युसूफ अब्राहनी के आने के यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी में आए नेता पीडीए की लड़ाई को और मजबूती प्रदान करेंगे तो वहीं महाराष्ट्र यूनिट के प्रमुख अबु आजमी ने कहा कि अब्राहनी देश की तीसरी बड़ी पार्टी का हिस्सा बने हैं। आजमी ने कहा सपा अभी भी देश की तीसरी बड़ी पार्टी है। इसे हम मिलकर राष्ट्रीय पार्टी बनाएंगे. नए साथियों को समाजवादी पार्टी में पूरा सम्मान मिलेग। यूसुफ अब्राहनी के साथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सलाउद्दीन टीनवाला और अल्पसंख्यक कांग्रेस के उपाध्यक्ष शहजाद अब्राहनी कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हो गए हैं। बाबा सिद्दीकी के कांग्रेस छोड़ने के बाद उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने भी पार्टी छोड़ दी थी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button