राष्ट्रीय

कांग्रेस-RJD ने किया छठी मइया का अपमान, PM बोले- बिहार की जनता इसे कभी नहीं भूलेगी

मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने छठी मइया का अपमान किया है, जिसे बिहार की जनता कभी नहीं भूलेगी। पीएम मोदी ने आज मोतीपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छठ महापर्व के बाद यह उनकी पहली जनसभा है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व बिहार और देश का गौरव है। देश और दुनिया में छठ महापर्व मनाया जाता है। हम छठ के गीत सुनते हैं, तो भाव विभोर हो उठते हैं। छठी मइया की पूजा में मां की भक्ति है। क्षमता, ममता और सामाजिक समरसता है। ये हमारी साझी विरासत का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि आपने देखा है कि आपका ये बेटा छठी मइया की जय-जयकार पूरी दुनिया में करा रहा है। लेकिन कांग्रेस और राजद के के लोग छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा क्या कोई सिर्फ वोट पाने के लिए छठी मइया का अपमान कर सकता है। क्या बिहार, हिंदुस्तान और वो माताएं जो निर्जला व्रत रखती हैं, ऐसा अपमान बर्दाश्त करेंगी। छठी मइया का अपमान करने वालों को जनता देगी।

पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस के नेता बेशर्मी से कह रहे हैं कि छठ पूजा एक नौटंकी है, एक ड्रामा है। उन्होंने पूछा क्या ऐसे लोगों को सजा नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा जो महिलाएं बिना पानी के इतना लंबा व्रत रखती हैं, जो गंगा जी में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं, राजद और कांग्रेस के नेताओं की नजर में वो सब ड्रामा करती हैं। उन्होंने पूछा क्या बिहार की माताएं और बहनें छठी मईया का ये अपमान सहेंगी. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि बिहार का कोई भी व्यक्ति इस अपमान को कभी नहीं भूलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार कोशिश कर रही है कि हमारे छठ महापर्व को यूनेस्को की सूची में शामिल किया जाए। इससे हर बिहारी को गर्व होगा, जब दुनिया में महान विरासत के तौर पर उसका नाम लिया जाएगा। हर हिंदुस्तानी को गर्व होगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button