छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने जारी की महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. महापौर के लिए रायपुर से दीप्ति प्रमोद दुबे, दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू, राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी और बिलासपुर से प्रमोद नायक को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि जगदलपुर से मलकित सिंह गैदू चुनाव लड़ेंगे. वहीं कोरबा से उषा तिवारी, धमतरी से विजय गोलछा, रायगढ़ से जानकी काटजू, अंबिकापुर से अजय तिर्की, चिरमिरी निगम से डॉ विनय जायसवाल को प्रत्याशी बनाया गया है.

बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे. वहीं पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे. 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा और इसके नतीजे क्रमश: 18, 21 और 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शेड्यूल

छत्तीसगढ़ में 20 जनवरी से आचार संहिता लागू है. नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है. नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे. इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जाएंगे. वहीं पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 फरवरी होगी. पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे, जिनकी तारीखें 17, 20 और 23 फरवरी हैं. इसके नतीजे 18, 21 और 24 फरवरी को आएंगे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button