छत्तीसगढ़

गौ-माता के सम्मान, पशुधन सुरक्षा को लेकर कांग्रेस सैकड़ों मवेशियों को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे

मैनपुर। गौ-माता के सम्मान और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर ब्लाक कांग्रेस मैनपुर ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता बिन्द्रनवागढ़ MLA जनक ध्रुव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव के नेतृत्व में गौ-सत्याग्रह के तहत रैली निकाली। मवेशियों को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

MLA जनक ध्रुव ने कहा कि सरकार ने गौधन न्याय योजना बंद करके पशुओं को सड़क पर बेमौत मरने छोड़ दिया है। खुले में मवेशियों के रहने के कारण सड़कों में गौमाता के साथ राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके कारण आज कांग्रेस ने मवेशियों को एसडीएम कार्यालय में छोड़ा हैं, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। जिला पंचायत गरियाबंद उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि मैनपुर से 2 किमी दूर गौरघाट में एक सप्ताह पहले दर्जनभर मवेशियों की मौत वाहन दुर्घटना के कारण हुई है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button