छत्तीसगढ़

‘कांग्रेस ने हमेशा संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का किया अपमान’-CM साय


रायपुर।
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से संसद में संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस, टीएमसी, सपा, बसपा, आप और शिवसेना (उद्धव गुट) समेत तमाम विपक्षी दलों ने अमित शाह पर अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को पूरी तरह बाबासाहेब विरोधी बताया है।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा – “कांग्रेस ने हमेशा से संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का अपमान किया है। बाबासाहेब के बनाए संविधान में बार-बार संशोधन, देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र का गला घोंटना, डॉ. अंबेडकर जी को भारत रत्न से वंचित रखना ये सब कांग्रेस ने ही किया है।” उन्होंने कहा कि “आज कांग्रेस बाबासाहेब अंबेडकर के नाम पर दिखावा कर रही है। लेकिन देश जानता है कि जब 1951-52 में देश में पहला आम चुनाव हुआ, तो कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को हराया। इसी कारण उन्होंने नेहरू के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।”

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि “कांग्रेस जितना चाहे प्रयास करे, लेकिन इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के खिलाफ सबसे भयानक हत्याकांड उनके शासनकाल में हुए हैं। कई वर्षों तक, उन्होंने सत्ता में बैठकर एससी और एसटी समुदायों को सशक्त बनाने के लिए कुछ भी ठोस कदम नहीं उठाया। कांग्रेस पूरी तरह बाबासाहेब विरोधी है।”

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button