मध्यप्रदेश

लव जिहाद के लिए फंडिग करने वाले कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के घर पर चलेगा बुलडोजर? मंत्री ने दिए संकेत

इंदौर: कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर लव जिहाद के लिए फंडिंग का आरोप है। केस दर्ज होने के बाद कादरी फरार चल रहा है। इंदौर पुलिस ने उसके घर और ससुराल पर छापेमारी की है। साथ ही 10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। सीएम मोहन यादव ने कदारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बुलडोजर कार्रवाई की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। सीएम ने इंदौर पुलिस को खुली छूट दे दी है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी कादरी पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। कादरी पर पहले से 19 केस दर्ज हैं।

लगातार ढूंढ रही है पुलिस

अनवर कादरी पर लव जिहाद के मामले में आरोप लगने के बाद से ही पुलिस उन्हें ढूंढ रही है। वे अपने परिवार के साथ घर से फरार हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।


सिमी से जुड़े होने का आरोप

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कादरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कादरी के सिमी से जुड़े होने के भी आरोप हैं। इसके अलावा, उन्होंने कई प्लाट और मकानों पर जबरदस्ती कब्जा किया है। विजयवर्गीय ने कहा कि कादरी जैसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उसे सख्त सजा मिलेगी।


पार्षदी होगी खत्म

इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा है कि वे कादरी की पार्षदी खत्म करने के लिए संभाग आयुक्त को पत्र लिख चुके हैं। जल्द ही उसकी पार्षदी खत्म की जाएगी। वहीं, लव जिहाद की फंडिंग के मामले में भी उस पर जांच चल रही है। जांच में सभी बातें साफ होने के बाद और भी कड़ी कार्रवाई होगी।


पहले से दर्ज हैं 19 केस

अनवर कादरी पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर जानलेवा हमला, डकैती, बलवा, अवैध हथियार रखने, जमीन कब्जा करने और मारपीट जैसे 19 केस दर्ज हैं। वह 2011 में एक साल की सजा भी काट चुका है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button