छत्तीसगढ़

ओड़गी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चल रहा था चुनाव, कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े 

सूरजपुर: ओड़गी जनपद पंचायत के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का आज चुनाव था. चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. कांग्रेस का आरोप है कि कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ने निर्चावित जनपद सदस्यों को हाईजैक कर लिया. मतदान स्थल पर वो चुनाव को भी प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे.

कांग्रेस के आरोपों का दिया जवाब: कांग्रेस के इन आरोपों पर ठाकुर प्रसाद राजवाड़े ने कहा कि कांग्रेस की हालत अब खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली है. हार के बाद उनको कुछ सूझ नहीं रहा है इसलिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं.

अपने पक्ष में जीत तय करने के लिए सदस्यों को अपने साथ लेकर कई दिन से घूम रहे हैं. चुनाव प्रक्रिया को भी प्रभावित करने की कोशिश की – भवन प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, सूरजपुर

हार के बाद कांग्रेस को कुछ समझ नहीं आ रहा है इसलिए इस तरह के अनर्गल बयान दे रहे हैं. कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली है – ठाकुर प्रसाद राजवाड़े, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति

निर्वाचन प्रक्रिया चल रही थी उस दौरान हंगामा हुआ. सब कुछ नियमों के तहत किया गया – सागर सिंह, निर्वाचन अधिकारी

आरोप प्रत्यारोप का दौर: हंगामा बढ़ता देख दोनों पक्षों को पुलिस ने समझाया और विवाद को खत्म कराने की कोशिश की. दोनों दलों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए. प्रशासन और निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button