राज्य

कांग्रेस को भी राम की शरण में आना पड़ा, हिमाचल में एक दिन की छुट्टी पर क्या बोले अनुराग, 


केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा को दिखावा बताते हुए कहा कि कांग्रेस का राम प्रेम छलावा है और राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस को भी राम की ही शरण में आना पड़ा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल राम के नाम से चाहे कितनी भी घृणा, द्वेष व राजनीति कर लें, अंत में आना सभी को श्री राम की शरण में ही है। हमारे श्री राम देश की आत्मा हैं और श्री राम की पूजा राष्ट्र पूजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार आज पूरा देश राममय होकर गर्व से अपने सनातनी संस्कारों को प्रतिस्थापित कर रहा है, उससे स्पष्ट है कि सनातन विरोधी पार्टियां और श्रीराम नाम विरोधी कांग्रेस अब ज्यादा दिन तक श्री राम के विरोध की राजनीति नहीं कर पाएंगे। कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक तौर पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया है, लेकिन आज हिमाचल सरकार ने भी स्वयं को प्रभु श्री राम से जुड़ा हुआ दिखाने के लिए 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से देश में जो भी अच्छा हो रहा है, विपक्ष उसका बॉयकॉट करता आया है। इन्होंने नए संसद भवन का बायकाट किया, मगर इन्हें पता होना चाहिए कि इन्हीं कारणों से जनता इनका बॉयकॉट करती है। आज इन्हें लग रहा है कि कहीं श्रीराम के बॉयकॉट से फिर से जनता इनका बॉयकॉट न कर दे, इसलिए यह श्रीराम के शरण में आ रहे हैं, पर अयोध्या जाने से बच रहे हैं। ये लोग महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर बने भव्य एयरपोर्ट पर नहीं आना चाह रहे। अमृत भारत/ वंदे भारत ट्रेन में सफर नहीं करना चाह रहे। भारत में जो भी अच्छा हो रहा है, उसका विरोध ही किया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button