महाराष्ट्र में 22 जनवरी को पूर्ण अवकाश, गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में नहीं होंगे ट्रांजैक्शन 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन महाराष्ट्र सरकार ने पूरे दिन का अवकाश घोषित कर दिया है.

Holiday on 22nd January: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने 22 जनवरी को पूर्ण अवकाश घोषित कर दिया है. राज्य सरकार ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 का इस्तेमाल करते हुए कहा है कि सोमवार को गवर्नमेंट सिक्योरिटीज (प्राइमरी एवं सेकंडरी), मनी मार्केट्स और रुपी इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में कोई ट्रांजैक्शन नहीं किए जाएंगे. सभी तरह के ट्रांजेक्शन 23 जनवरी को पूर्ण किए जाएंगे.
वीआरआर ऑक्शन का रिवर्सल अब 23 जनवरी को
आरबीआई की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शुक्रवार को 3 दिवसीय वेरिएबल रेट रेपो (VRR) ऑक्शन किया गया. इसका रिवर्सल 22 जनवरी को होना था. अब यह रिवर्सल 23 जनवरी को किया जाएगा. इससे पहले कई राज्य सरकारों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए 22 जनवरी के अवकाश की घोषणा की है. इसके अलावा यूपी में सार्वजनिक बैंकों में आधे दिन के अवकाश का ऐलान किया गया है.



