स्वास्थ्य

दवाई से नहीं नेचुरल तरीके से पूरी करें खून की कमी, हफ्ते में ये एक फल जरूर खाएं

डेस्कः आपका शरीर थक्का रहता है और कमजोरी के साथ चिड़चिड़ापन भी महसूस होता है तो इसका कारण, शरीर में खून की कमी हो सकती है। पुरुषों के मुकाबले एनीमिया की ज्यादा शिकार महिलाएं होती हैं क्योंकि पीरियड्स और प्रेग्नेंसी-स्तनपान के दौरान महिला के शरीर में इसकी कमी होने लगती है। वहीं जिन लोगों की डाइट में आयरन-कैल्शियम फोलिक एसिड, विटामिन बी12 जैसे तत्वों की कमी होती है, उनके शरीर में भी खून की कमी आ जाती है लेकिन ये खून की कमी कई बीमारियों की वजह बन सकती है। इसके लिए डॉक्टर आपको आयरन फोलिक एसिड जैसी कई दवाइयां और सप्लीमेंट्स खाने की सलाह दे सकते हैं लेकिन नैचुरल हैल्दी डाइट और खून बनाने वाले आहार खाकर इस कमी को आप हफ्ते से 10 दिन के भीतर पूरा कर सकते हैं। 

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 58.6% बच्चे, 53.2% लड़कियां और 50.4% गर्भवती महिलाएं खून की कमी यानी एनीमिया का शिकार हैं।

एनीमिया क्या है? | Anemia Kya Hai 

एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या एक कम हो जाती है। एनीमिया होने पर आपको थकान, दिल की धड़कन बढ़ना, त्वचा का पीला पड़ना या सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण हो सकते हैं जो दो सप्ताह तक ठीक नहीं होते।

एनीमिया के लक्षण क्या हो सकते हैं? | Anemia ke lakshan

जल्दी थकान और कमजोरी होना।
त्वचा का रंग सफ़ेद या पीला होना।
त्वचा में रूखापन और आसानी से नील पड़ना
अनियमित दिल की धड़कन और सांस लेने में कठिनाई
जीभ में छाले होना
चक्कर आना या बेहोशी जैसा महसूस होना
हाथ और पैर ठंडे होना और लगातार सिरदर्द
मांसपेशियों और नसों का दुर्बल होना
भूख ना लगना या खाने का स्वाद ना आना।

खून की कमी होने पर यह लक्षण दिखने लगते हैं। अगर सही समय पर इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए तो समस्या गंभीर नहीं होती लेकिन अगर समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो यह गठिया, कैंसर, किडनी से संबंधित गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button