छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री जनदर्शन में भारतमाला परियोजना में ली गई भूमि का अब तक मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत

रायपुर. मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में दुर्ग जिले के हनोदा ग्राम के आनंद साहू ने 4 साल पहले भारतमाला परियोजना में उनकी जमीन अधिग्रहित की गई, जिसका मुआवजा आज तक नहीं मिलने की बात कही. उन्होंने बताया कि अब सड़क बनने का काम भी शुरू हो चुका है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए भारत माला परियोजना में आने वाली आनंद साहू की जमीन का परीक्षण कर त्वरित राहत दिलाने के निर्देश दिए.

जनदर्शन कार्यक्रम में आज बाइक चोरी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया. बाइक मालिक के पास ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने का चालान आ रहा है. राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी निवासी भूपेंद्र साहू आज मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में आकर अपनी व्यथा बताई. भूपेन्द्र ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी बाइक चोरी हो गई. अब दिक्कत यह है कि जिसने बाइक चुराई वो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहा है और दो बार उनके पास दो हजार रुपए का चालान आ गया है.

इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि बाइक मालिक की बाइक दिलाने के संबंध में भी जल्द कार्रवाई करें और उन पर जो चालान आया है उसे मुक्त करने के संबंध में कार्रवाई करें.

मुख्यमंत्री ने जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री साय ने साहू को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके आवेदन का शीघ्र परीक्षण कर इस पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा मुआवजा प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि नागरिकों को किसी तरह की दिक्कत न हो. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद साहू का आवेदन दुर्ग कलेक्टर को भेज दिया गया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button