महाराष्ट्र

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर पहली बार उतरेगी कमर्शल फ्लाइट, 1,500 उड़ानें संचालित होंगी

मुंबई : नवी मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर पहली बार निजी विमान कंपनी की कमर्शल फ्लाइट उतरेगी। इंडिगो का प्लेन रविवार दोपहर नए रनवे पर उतरने वाला है। सूत्रों के अनुसार, इंडिगो 29 दिसंबर को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर उद्घाटन उड़ान भर रही है। कमर्शल पैसेंजर फ्लाइट की शुरुआत मार्च 2025 के अंत में शुरू होने की उम्मीद है। इसी के साथ एयरपोर्ट चालू हो जाएगा। अक्टूबर में भारतीय वायुसेना ने यहां उद्‌घाटन उड़ानें संचालित की थीं, जिनमें एयरबस C-295 विमान ने नए रनवे 08/26 पर लैंडिंग की।

सुखोई SU-30 ने भी उड़ान भरी। हालांकि, कमर्शल उड़ानों के बाद ही एयरपोर्ट को तैयार माना जाता है। इससे नए रनवे, हवाई नेविगेशन सेवाओं, लैंडिंग उपकरणों की जांच होती है। रविवार को सिडको और नवी मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट के अधिकारी शामिल होंगे।

दो हफ्ते पहले एयरपोर्ट ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के सहयोग से अपने दक्षिणी रनवे 08/26 के PAPI (प्रिसिजन अप्रोच पाथ इंडिकेटर) उपकरण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। PAPI एक जरूरी विजुअल नेविगेशन और ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम का हिस्सा है। पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि यहां से उड़ानों की शुरुआत मार्च 2025 तक होगी।

पहले चरण में एयरपोर्ट पर सिंगल रनवे और एक टर्मिनल भवन होगा। इसकी यात्री क्षमता प्रति वर्ष 2 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी। 2 लाख वर्ग मीटर का T1 LEED गोल्ड मानकों के अनुसार डिज़ाइन किया जा रहा है। मुंबई के साथ-साथ नवी मुंबई एयरपोर्ट चालू होने के बाद MMR में प्रतिदिन लगभग 1,500 उड़ानें संचालित होंगी। फिलहाल, दिल्ली, हैदराबाद, चैन्ने और दुनिया के अन्य प्रमुख एयरपोर्ट को समानांतर रनवे से सेवा दी जाती है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button