छत्तीसगढ़

काम में ढिलाई बरतने के आरोप में कलेक्टर ने तीन तहसीलदारों को जारी किया शो-कॉज नोटिस…

बिलासपुर.  राजस्व मामलों की काम में ढिलाई बरतने के आरोप में बिल्हा तहसील के नायब तहसीलदार लखेश्वर किरण, विनीता शर्मा और पचपेड़ी के नायब तहसीलदार अप्रितम पाण्डेय को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है. यह कार्रवाई कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर की गई है, शरण ने हाल ही में राजस्व मामलों की गहन समीक्षा की.

समीक्षा के दौरान राजस्व अधिकारियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और शुद्धता की कमी सामने आई, जिसके बाद यह नोटिस जारी किए गए हैं. कलेक्टर शरण ने निर्देश दिए हैं कि गिरदावरी का काम पूरी पारदर्शिता और सही तरीके से किया जाए, ताकि राजस्व मामलों में कोई भी त्रुटि न हो और लोगों को सही और समय पर सेवाएं मिल सकें. बता दें, नोटिस प्राप्त अधिकारियों से  जवाब तलब किया जाएगा और उनके उत्तर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button