मध्यप्रदेश

ठंड से ठिठुरा MP: शीत लहर का कहर, कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, कई जिलों में घटी विजिबिलिटी

दतिया: मध्य प्रदेश में शीत लहर और कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। राजधानी भोपाल में समेत कई जगहों पर सुबह से सर्द हवाएं चलीं और घना कोहरा देखने को मिला। दतिया में ठंड और कोहरे से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हाईवे पर घना कोहरा देखने को मिला। शहर में विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही। लोगों दिन में भी लाइट जलाकर गाड़ी चलाना पड़ रहा है। दतिया में न्यूनतम तापमान रिकाॅर्ड 3.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

मध्यप्रदेश कड़ाके की ठंड की मार झेल रहा है। बर्फीली हवा, वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से बारिश, कोल्ड-डे, शीतलहर और कोहरे का असर देखा जा रहा। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा और दूसरे कई जिलों में भी कोहरे की वजह से विजिबिलिटी घट गई।

भोपाल में स्कूलों का समय बदला गया

ठंड के कहर की वजह से राजधानी भोपाल में स्कूलों का समय बदला गया है। भोपाल के सभी स्कूल 31 जनवरी तक सुबह 10 बजे से पहले नहीं संचालित होंगे। इस संबंध में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं।

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी से जनजीवन बेहाल, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई, समय बदलने और अवकाश का अब कलेक्टर लेंगे फैसला
Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button