छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक, अंबिकापुर में पारा 11 डिग्री तक लुढ़का, शीतलहर का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सर्दी ने दस्तक दे दी है। उत्तर-पूर्व से आ रही शुष्क ठंडी हवाओं के कारण राज्य भर में तापमान तेजी से गिर रहा है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई है। अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा जहां पारा 11 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।

राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से घटकर 18 डिग्री के आसपास आ गया है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में उत्तरी क्षेत्रों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। वातावरण में नमी कम होने से मौसम पूरी तरह रूखा हो चुका है। हवा की दिशा में बदलाव के कारण रातें और सुबहें कनकनी भरी हो गई हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही ठंड का असर दिखने लगा है। उत्तर से आ रही ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में भी अपना प्रभाव छोड़ रही हैं। अंबिकापुर में पिछले दिन 13 डिग्री से ऊपर रहने वाला पारा अब 11 डिग्री से नीचे चला गया है। बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में भी तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button