छत्तीसगढ़
सीएम अंबिकापुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अंबिकापुर प्रवास में रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम साय सुबह 11.10 बजे रायपुर से रवाना होकर पीजी कॉलेज ग्राउंड अंबिकापुर पहुंचेंगे. वहां राजमोहिनी देवी सभा भवन में आयोजित वीरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री दिनभर अंबिकापुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. उसके बाद शाम 4 बजे अंबिकापुर से रवाना होकर 5.10 बजे रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास जाएंगे.



