छत्तीसगढ़

जशपुर में सीएम विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा 

जशपुर: बीते दिनों सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों के विकास के भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा से मुलाकात की. दोनों के बीच खेलों के विकास, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और ओलंपिक स्तर की प्रतिस्पर्धाओं पर लंबी चौड़ी बात हुई. इस बातचीत का नतीजा ये निकला कि जल्द ही इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन का विशेष दल छत्तीसगढ़ आएगा. खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए सीएम साय ने जशपुर में एक बार फिर बड़ी घोषणा की.

जशपुर में सीएम साय की बड़ी घोषणा: रविवार को सीएम जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित दिलीप सिंह जूदेव स्मृति अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए एक बार फिर कहा कि छत्तीसगढ़ शासन खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ₹3 करोड़, रजत पदक के लिए ₹2 करोड़ और कांस्य पदक जीतने पर ₹1 करोड़ की पुरस्कार राशि देगी. उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य के उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए है ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें.

रणजीता स्टेडियम का जीर्णोद्धार: मुख्यमंत्री ने रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिसमें नए चेंजिंग रूम, बेहतर बैठने की व्यवस्था और अन्य खेल संबंधित सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इससे जशपुर में खेल संस्कृति को और ज्यादा बढ़ावा मिलेगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button