छत्तीसगढ़

झारखंड में CM साय का चुनावी दौरा : तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित, देखें CM विष्णुदेव का पूरा कार्यक्रम

रायपुर, 29 मई 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय झारखंड़ के संथाल परगना में 29 मई को बरहेट, पाडरकोला, शिकारीपाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम साय विशेष विमान से रायपुर से देवघर के लिये रवाना होंगे। उसके उपरांत बरहेट के गोपालडीह के फुटबाल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उसके उपरांत पाडरकोला के फुटबाल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद शिकारीपाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करने के पश्चात वापस राजधानी रायपुर के लिये रवाना होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिये 1 जून को हो रहे मतदान के पूर्व इन चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे हैं। इसके पूर्व भी सीएम साय खुंटी, सिमडेगा, लोहरदगा व जमशेदपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button