छत्तीसगढ़

यूपी बस हादसा में घायलों के लिए बेहतर उपचार सुनिश्चित कराने सीएम साय ने भेजी टीम, डॉक्टरों को दिए उचित देखभाल के निर्देश

नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुई बस दुर्घटना में घायल दुर्ग जिले के तीर्थ यात्रियों के इलाज के बेहतर प्रबंध के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लुण्ड्रा के विधायक प्रबोध मिंज एवं आवासीय आयुक्त नई दिल्ली श्रुति सिंह को शिकोहाबाद जिला चिकित्सालय एवं फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज जाने को निर्देशित किया है, ताकि घायल तीर्थ यात्रियों को इलाज के लिए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सके.

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से बात कर डॉक्टरों को उचित देखभाल के निर्देश दिए हैं. उच्चाधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से तीर्थ यात्रा पर गए 65 श्रद्धालुओं से भरी बस आज तड़के उत्तरप्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के नसीरपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में सवार तीन तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हो गई. साथ ही लगभग 40 तीर्थ यात्री घायल हो गए हैं. घायल तीर्थ यात्रियों का इलाज शिकोहाबाद जिला चिकित्सालय एवं फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button