महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की ST बसों में रियायती सफर के लिए CM फडणवीस ने लांच किया NCMC स्मार्ट कार्ड

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को ‘RuPay On-The-Go’ एनसीएमसी (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) सक्षम स्मार्ट कार्ड योजना का लोकार्पण किया। मुंबई स्थित मंत्रालय में इस मौके पर राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार के साथ परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक मौजूद रहे। महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल द्वारा विभिन्न सामाजिक वर्गों के लिए यात्रा को अधिक सुलभ, पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड लांच करने का ऐलान किया था। महाराष्ट्र सरकार ने रियायती यात्रा का लाभ लेने वाले सभी यात्रियों के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) अनिवार्य करने का निर्णय लिया है।


किसे बांटे जाएंगे ये कार्ड

राज्य सरकार के एक बयान के अनुसार इस पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों से लेकर ज्येष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, महिलाओं तथा अन्य सवलतधारक यात्रियों को आधार से लिंक किए गए एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड वितरित किए जाएंगे। इस कार्ड के माध्यम से यात्रियों को एसटी बस यात्रा में मिलने वाली रियायतों का लाभ अधिक आसानी से मिलेगा तथा यात्रा प्रबंधन अधिक डिजिटल और पारदर्शी बनेगा। महाराष्ट्र सरकार ने पिछले दिनों रियायती यात्रा के लिए इस कार्ड को अनिवार्य किया था। एसटी की ‘लालपरी’ बसों में विभिन्न सामाजिक श्रेणियों के तहत मिलने वाली छूट (Concessions) अब केवल इसी कार्ड के माध्यम से उपलब्ध होगी।

महाराष्ट्र में क्या है अभी स्थिति?

महाराष्ट्र की एसटी बसों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए किराए में छूट है। यह 65-75 वर्ष के आयु वर्ग के लिए 50 फीसदी और 75 साल से अधिक उम्र वालों के लिए यात्रा मुफ्त है। महिला सम्मान योजना के तहत टिकट की कीमतों में 50 प्रतिशत की छूट है। इतना ही नहीं स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए बस पास पर मिलने वाली रियायत दी जाती है। दिव्यांग व्यक्तियों को विशेष छूट दी जाती है। ‘एक राष्ट्र, एक कार्ड’ (One Nation, One Card) के तहत इसी परिकल्पना की गई है। यह कार्ड केवल महाराष्ट्र की एसटी बसों तक सीमित नहीं है। इसके अन्य उपयोगों में शामिल हैं। इसका उपयोग देश भर में मेट्रो यात्रा, अन्य राज्य की बस सेवाओं में भी हो सकेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button