छत्तीसगढ़

सिविल सर्जन पर नर्सों को प्रताड़ित करने का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत

जांजगीर चांपा : जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक कुमार जायसवाल वाल पर डॉक्टरों और नर्सों ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया है.वहीं सिविल सर्जन के खिलाफ नारेबाजी कर रैली के माध्यम से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर आकाश छिकारा से शिकायत दर्ज कराई है.

सिविल सर्जन पर गंभीर आरोप : सीनियर नर्स सलोमी बोस ने कहा कि कैजुअल्टी वार्ड पर ड्यूटी पर थी. उस समय सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक जायसवाल पहुंचे कहा कि सिस्टर आप की नेतागिरी नहीं चलेगी. मैं तुम्हें निपटा दूंगा ट्रांसफर कर दूंगा. मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता. मेरा स्वास्थ्य मंत्री रिश्तेदार है. कलेक्टर मेरा दोस्त है. मीटिंग में भी यही बात करता है और सीआर खराब करने की भी धमकी देता है. वहीं हर चीज में पावर दिखाता है. हम काम करते हैं फिर भी प्रेशर देता है.

पावर के गलत इस्तेमाल का आरोप : जिला अस्पताल के डॉक्टर इकबाल हुसैन के मुताबिक एक जूनियर डॉक्टर को सिविल सर्जन का प्रभार दिया गया है.जो अपने पावर का गलत इस्तेमाल कर रहा है. जिला अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के बजाए उन्होंने सीनियर डाक्टर्स को डोमिनेट करना शुरू कर दिया .

स्टाफ नर्सों से बदसलूकी करते हैं और सभी लोगों को स्वास्थ्य मंत्री का भतीजा होने और कलेक्टर का दोस्त होने का धौंस जमाते हैं. साथ ही स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर से गहरा संबंध होने का हवाला देते है. अपनी गलतियों को छिपाने के लिए बाहरी रंग रोगन और सजावट कर अच्छी सुविधा होने का दावा करते है. जबकि डॉक्टर और स्टाफ में आक्रोश पहन रहा हैं. स्थिति अभी नहीं सुधरेगी तो स्थिति और बिगड़ सकती है- इकबाल हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष, सीजी इन सर्विस डॉक्टर एसोसिएशन

वहीं इस पूरे मामले में सिविल सर्जन दीपक जायसवाल ने अपना पक्ष रखा है. सिविल सर्जन के मुताबिक पूर्व में जिला अस्पताल की स्थिति बिगड़ी हुई थी ,जिसे सुधारने के लिए प्रयास किया गया.जिसे लेकर स्टाफ में विरोध है.

जिला अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त सुविधा मुहैय्या कराई जा रही है.अब दिन रात डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल में उपलब्ध रहते हैं.स्टाफ नर्स और किसी भी चिकित्सक से दुर्व्यवहार नहीं किया जाता. प्रशासनिक कसावट के लिए दिशा निर्देश दिए जाते हैं- दीपक कुमार जायसवाल, सिविल सर्जन जिला


वहीं इस पूरे मामले में कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि इस मामले में चिकित्सकों की शिकायत मिली है.पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी. जो भी दोषी होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button