मध्यप्रदेश

इंदौर में सुबह-सुबह दिल दहला देने वाली वारदात, व्यापारी चिराग जैन की घर में घुसकर हत्या

दौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन रेप, चोरी और हत्या की घटनाएं सामने आती रहती है। ताजा मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का है। जहां स्थित मिलन हाइट्स बिल्डिंग में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। व्यापारी चिराग जैन की उनके ही पूर्व व्यवसायिक साझेदार विवेक जैन ने चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी।

दरअसल आरोपी विवेक जैन ने सुबह घर में घुसकर चिराग जैन पर हमला कर दिया। चाकू से किए गए ताबड़तोड़ वारों में चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त चिराग की पत्नी बाहर गई हुई थी लेकीन उनका बेटा  घर पर ही मौजूद था, जिसने हमलावर को पहचान लिया। जिसमें सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

आरोपी की तलाश में पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद और पूर्व व्यावसायिक मतभेद को इस हमले की वजह माना जा रहा है। कनाडिया पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button