अंतर्राष्ट्रीय

कनाडा में भारतीयों की आबादी देख चीनी महिला हैरान, कह दी ट्रूडो को मिर्ची लगने वाली बात

हाल ही में एक चीनी महिला (Chinese woman) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें उसने कनाडा (Canada) में भारतीयों (Indians) की बड़ी आबादी देखकर हैरानी जताई। इस महिला ने अपनी यात्रा के दौरान थ्योरिटिकल ड्राइविंग टेस्ट के लिए एक केंद्र पर जाने के दौरान यह अनुभव साझा किया। वीडियो में, महिला ने बताया कि वह कनाडा में भारतीयों से घिरी हुई महसूस कर रही है। उसने कहा, “यह बहुत भयानक है। मुझे एक तस्वीर लेनी है ताकि आप देख सकें कि मैं कितनी भारतीयों से घिरी हुई हूं।” उसने यह भी टिप्पणी की कि जिन लोगों को इस क्षेत्र के बारे में जानकारी नहीं है, उन्हें लगेगा कि वे भारत में हैं। चीनी महिला की इस टिप्पणी को लेकर कई लोगों ने कहा कि इससे भारत के खिलाफ खालिस्तान समर्थक आंतकियों को समर्थन देने वाले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को मिर्ची लग सकती है। 

इस वीडियो को @iamyesyouareno हैंडल से एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया गया है, जहां इसे 29 लाख से अधिक बार देखा गया है और 31 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वीडियो पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं। कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि अगर इसी दर से भारतीय कनाडा आते रहे, तो यह देश एक “पश्चिम का भारत” (West of India) बन जाएगा। एक यूजर ने उल्लेख किया कि उन्होंने 10 साल पहले कहा था कि 2050 तक कनाडा भारतीयों से भर जाएगा। बता दें कि कनाडा में भारतीय समुदाय की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आंकड़ों के अनुसार, भारतीयों की संख्या पिछले कुछ वर्षों में कई गुना बढ़ी है, और वे अब देश के सबसे बड़े आप्रवासी समूहों में से एक हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button