अंतर्राष्ट्रीय

पहाड़ खोद चीन ने बनाए परमाणु ठिकाने, भारत की बढ़ेगी टेंशन, सेटेलाइट तस्वीरों से अमरीका का खुलासा

एजेंसियां — न्यूयार्क,अमरीका ने हाल के दिनों में कई बार यह दावा किया है कि चीन ने गुप्त रूप से परमाणु परीक्षण किया है। हालांकि चीन ने इस तरह के दावों को नकारा और अमरीका के आरोप को निराधार और सरासर झूठ बताया। इन सब आरोप-प्रत्यारोप के बीच ड्रैगन की एक बड़ी सीक्रेट चाल का खुलासा हो गया है, जिसके बाद भारत की टेंशन बढ़ सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार चीन अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को तेजी से बढ़ा रहा है। बीजिंग दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में पहाड़ों के अंदर गुप्त रूप से परमाणु हथियारों से जुड़ी सुविधाओं का तेजी से विस्तार कर रहा है।

एक अमरीकी समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 2022 और 2026 के बीच ली गई उपग्रह तस्वीरों के भू-स्थानिक विश्लेषण से दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में गुप्त परमाणु हथियार सुविधाओं के महत्त्वपूर्ण विस्तार का पता चला है। बंकरों का इस्तेमाल शायद उच्च-विस्फोटक परीक्षण करने के लिए किया जा रहा है। यह एक प्रक्रिया है, जिसका इस्तेमाल केमिकल डेटोनेटर को रिफाइन करने के लिए किया जाता है, जो एक वॉरहेड में न्यूक्लियर मटीरियल को कंप्रेस करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक चीन लगातार अपनी रणनीतिक स्थिति को मजबूर करने में जुटा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button