छत्तीसगढ़

परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए देवपहरी जलप्रपात में डूबने से बच्चे की मौत

कोरबा. जिले के देवपहरी पिकनिक स्पॉट पर जलप्रपात में डूबने से 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई. इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर निवासी मृतक शुभम कश्यप अपने परिवार वालों के साथ पिकनिक मनाने देवपहरी जलप्रपात आया हुआ था, जहां नहाते समय शुभम गहरे पानी में डूब गया.

घटना के बाद आसपास के लोगों ने चीख पुकार मचाई. गहराई अधिक होने के कारण बालक गहरे पानी में समा गया. काफी मेहनत के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला गया. पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button