छत्तीसगढ़

दोस्तों के साथ नहाने गए नदी में डूबकर बच्चे की मौत

गरियाबंद. गरियाबंद जिले में फिंगेश्वर के सूखा नदी में मासूम की डूबकर मौत हो गई. वह अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए पहुंचा था. गहरे पानी में जाने से बच्चा डूब गया और उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक साहिल सोनकर शनिवार को अपने दोस्तों के साथ फिंगेश्वर के सूखा नदी में नहाने के लिए निकला था. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में जाने से डूब गया. दोस्तों की सूचना के बाद लोगों ने बच्चे को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button