छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय दिल्ली सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल, रेखा गुप्ता को दी शुभकामनाएं…

रायपुर. दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बन गई है. रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नौवीं और चौथी महिला सीएम के रूप में शपथ ले ली है. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. उन्होंने दिल्ली की नव नियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद रहे.

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा ने बनाई सरकार

बता दें, फरवरी 2025 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता ने दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को हराया था. रेखा गुप्ता इस सीट से 29000 से ज्यादा वोटों से जीती थीं. दिल्ली की नई सरकार के शपथग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है. शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजाथ सिंह समेत सभी बीजेपी शासित और NDA शासित राज्यों के सीएम शामिल हुए.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button