मध्यप्रदेश

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा आयोजित “होली के रंग, साधु संतो के संग” हुए शामिल मुख्यमंत्री मोहन

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि साधु संतो का स्नेह और आशीर्वाद इस जन्म की सबसे बड़ी उपलब्धि है, सभी साधु संतो को मेरा चरण स्पर्श। उज्जैन में परमात्मा ने जन्म दिया उसके लिए हम सौभाग्यशाली है। बाबा श्री महाकालेश्वर की उज्जयिनी नगरी आध्यात्म,भारतीय दर्शन,धर्म,गणित,चिकित्सा,धनुर विद्या और शिक्षा के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में हमेशा से विख्यात रही है। भगवान श्री कृष्ण ने यहां सांदीपनी गुरु से शिक्षा प्राप्त की और उसी ज्ञान से श्रीमद भागवतगीता का उपदेश विश्व को दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अग्रणी राष्ट्र बन रहा है और हम आध्यात्मिक नगरी अवंतिका को भारत का सिरमौर बना रहे है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह बात अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा बड़नगर रोड़ स्थित, श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा में आयोजित “होली के रंग ,साधु संतो के संग” कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कही। 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन और प्रदेश के अन्य धार्मिक नगरों में 1 अप्रैल से शराबबंदी की जा रही है। इसी के साथ हम संपूर्ण प्रदेश में गौशालाओं को बढ़ावा दे रहे है और दूध उत्पादन पर भी बोनस दिया जाएगा, इससे शराब को जगह दूध को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव होली पर्व पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा बड़नगर रोड़ स्थित श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा में आयोजित “होली के रंग ,साधु संतो के संग” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। ढोल, डमरू, वेद ऋचाओं की गूंज के बीच कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पूरी जी महाराज ने गुलाल लगाकर होली की मंगलकामनाएं दी। 

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पूरी जी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का उज्जैन को संपूर्ण भारत की सांस्कृतिक राजधानी बनाने के लक्ष्य को पूर्ण करने में हम साधु संत संपूर्ण रूप से साथ है। स्थानीय सरपंच और किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव से भेंट कर होली की मंगलकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पूरी जी महाराज,महामंडलेश्वर श्री शांतिस्वरूपानंद गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर  सुमन्नानन्द गिरी जी महाराज,महामंडलेश्वर प्रेमानंद पूरी जी महाराज,महंत डॉक्टर रामेश्वर दास जी महाराज,महंत देवगिरी जी महाराज,महंत श्री शनि भारती जी महाराज,महंत सुरेशानंद पूरी जी महाराज आदि साधु,संत,महंतों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button