छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालक दास’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज,समाज की आस्था और शौर्य से जुड़ी कहानी

रायपुर। सतनामी फिल्म प्रोडक्शन रायपुर द्वारा निर्मित और बड़े पर्दे पर दिखाई जाने वाली बहुचर्चित छत्तीसगढ़ की पहली ऐतिहासिक फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालक दास’ कल 19 सितंबर से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 31 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म से न सिर्फ सतनामी समाज बल्कि लाखों छत्तीसगढ़वासियों की आस्था, शौर्य और गर्व जुड़ा हुआ है।

फिल्म के निर्माता और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जे. आर. सोनी व मीडिया प्रभारी चेतन चंदेल ने बताया कि यह फिल्म गुरु घासीदास के द्वितीय सुपुत्र, महान प्रतापी राजा वीर बलिदानी गुरु बालकदास के जीवन दर्शन और शौर्य पर आधारित है। इसमें उनके बचपन से लेकर बलिदान तक के सभी ऐतिहासिक प्रसंगों का चित्रण किया गया है।

फिल्म में छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह और गुरु बालकदास की मित्रता तथा प्रदेशवासियों के हक, अधिकार और स्वाभिमान को जगाने में उनके योगदान को भी दर्शाया गया है।

निर्देशन अमीर पति ने किया है और संवाद किस कुर्रे ने लिखे हैं। इस फिल्म को बनाने में लगभग तीन वर्ष का समय लगा, जिसकी शूटिंग भंडारपुरी, नया रायपुर, न्यू राजेंद्र नगर, अमलेश्वर, ओडिशा और हैदराबाद में की गई है।

फिल्म में कुल चार गाने हैं, जिसमें टाइटल सॉन्ग भी शामिल है। गीतकार धन्नु पवन महानंद हैं, जबकि सिंगर अनुराग शर्मा, सुनील सोनी, कंचन जोशी और डॉ. देवेश डहरिया ने अपनी आवाज दी है।

फिल्म के मुख्य किरदारों में –

  • गुरु बालकदास की भूमिका: ओम त्रिपाठी
  • गुरु आगरदास की भूमिका: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
  • शहीद वीर नारायण सिंह की भूमिका: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत
  • पंडित सूत्रधार की भूमिका: पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

कल से यह फिल्म पूरे प्रदेश के 31 सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित होगी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button