छत्तीसगढ़

प्रदेश को 78 पीएमश्री नए स्कूल मिलने से शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा छत्तीसगढ़-सीएम साय

रायपुर।  केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रदेश में 78 नए पीएमश्री स्कूलों की स्वीकृति दी है। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 78 नए पीएमश्री स्कूलों का मिलना अत्यंत हर्ष का विषय है। इन स्कूलों की स्वीकृति मिलने से छत्तीसगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

सीएम साय ने कहा कि इन स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत उत्कृष्ट विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, व्यावसायिक लैब्स की व्यवस्था होगी, जो छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी। इससे पहले प्रदेश को 263 पीएमश्री स्कूल स्वीकृत किए गए थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 341 हो गई है। सीएम साय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सहृदय आभार।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button