छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राइडर्स मीट का आयोजन 4 अगस्त को : 350 से ज्यादा राइडर्स लेंगे हिस्सा, रोड सेफ्टी के लिए लोगों को करेंगे जागरूक

रायपुर. छत्तीसगढ़ राइडर्स मीट” का विराट आयोजन 4 अगस्त को “किया गया है. एयरपोर्ट रोड गोल्डन शॉट के पास होने वाले इस इवेंट में करीब 350 से ज्यादा राइडर्स हिस्सा लेंगे. वहीं 1000 से ज्यादा लोग शामिल होंगे.

सभी क्लब एवं पूरे बाइकिंग कम्युनिटी को एक मंच पर लाने यह आयोजन किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ राइडर्स मीट में दूसरे राज्यों के राइडर्स भी शामिल होंगे. इसका मुख्य उपदेश रोड सेफ्टी के प्रति सभी को जागरूक करना है. इवेंट का समय सुबह 11 से रात 10 बजे तक रखा गया है. इस कार्यक्रम में यातायात विभाग से विशेषज्ञ यातायात नियमों की जानकारी भी देंगे. रायपुर पुलिस नशे के खिलाफ निजात अभियान चला रही है, जिसके साथ हम जुड़कर हमारा क्लब 36RC नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक भी करेगा. साथ ही इवेंट में मनोरंजन के लिए कई कार्यक्रम भी रखे गए हैं. कार्यक्रम स्थल पर ऑफ रोडिंग ट्रैक भी बनाए गए हैं, जो राइडर्स को रोमांच देंगे. इसके अलावा एक लाइव म्यूज़िक शो होगा और आखरी में डीजे नाइट रखा गया है. इवेंट में फ़ूड और शॉपिंग के भी स्टॉल लगाए जाएंगे. वन विभाग और पर्यटन विभाग के भी स्टॉल होंगे, जो अपने-अपने विभाग की जानकारी देंगे. बता दें कि यह आयोजन अब हर साल किया जाएगा. इस बार राजधानी रायपुर को कार्यक्रम के लिए चुना गया है. भविष्य में हम ये आयोजन प्रदेश के दूसरे शहरों में करवाएंगे, जिससे देश दुनिया को हमारे प्रदेश की खूबसूरती के बारे में भी जानकारी होगी एवं छत्तीसगढ़ का पूरे भारत में नाम होगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button