Chhattisgarh Encounter: दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 25 लाख के इनामी नक्सली समेत 3 ढेर

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच फिर से मुठभेड़ हो रही है। यह मुठभेड़ दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के बॉर्डर के जंगलों में हो रही है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को घेर लिया है। मुठभेड़ में अब तक 3 के शव बरामद हुए हैं और हथियार भी मिले हैं।
दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान मौके से तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए। प्रारंभिक तौर पर एक माओवादी की पहचान सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली (25 लाख ईनामी) निवासी वारंगल जिला तेलंगाना के रूप में हुई है। अन्य दो माओवादियों की पहचान कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस को मिली थी सूचना
बताया जा रहा है इस मुठभेड़ में 500 से ज्यादा जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि इलाके में बड़े नक्सली मौजूद हैं, उसके बाद से जवानों ने ऑपरेशन शुरू किया। ये अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली मारे जा सकते हैं। दोनों तरफ से लगातार गोलियां चल रही हैं।
पहले 30 नक्सली को किया था ढेर
वहीं 20 मार्च को बीजापुर व कांकेर जिले में हुए दो अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों ही मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारुद भी मिले हैं। बीजापुर में अभियान के दौरान नक्सलियों से लड़ते हुए डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान राजू ओयाम को वीरगति को प्राप्त हुए हैं।



