छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बीजेपी की बैठक खत्म, पीएम मोदी के दौरे पर हुई चर्चा 

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश बीजेपी की अहम बैठक शुक्रवार को हुई. रायपुर कुशाभाऊ भाव ठाकरे परिसर में हुई इस मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और डिप्टी सीएम अरुण साव मौजूद रहे. इस मीटिंग में नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी गई. इसके अलावा मीटिंग में पीएम मोदी के दौरे को लेकर चर्चा की गई.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरी पंचायत चुनाव में जीत को लेकर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी. मीटिंग को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि पंच से पार्लियामेंट के हमारे नारे पर जनता ने मुहर लगाई है. इस मीटिंग में नगर निगम के महापौर, सभापति नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी बैठक में शामिल हो रहे हैं. इस मीटिंग को बीजेपी की एक संक्षिप्त कार्यशाला भी कह सकते हैं. इस मीटिंग में हमारे हर इकाई के नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं.

छत्तीसगढ़ की जनता ने विश्वास, प्यार और आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को दिया है. शुरू से इस लक्ष्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी चल रही थी. आज एक बड़ी बैठक हुई. जिसमें हमारे चयनित सभी जनप्रतिनिधि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय पंचायत चुनाव संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे.- किरण सिंहदेव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

सीएम की जगह पर डिप्टी सीएम हुए शामिल: इस मीटिंग में सीएम की जगह पर डिप्टी सीएम शामिल हुए. मीटिंग के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि आज बीजेपी की बड़ी बैठक यहां पर आयोजित हुई है. नगरी निकाय के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष और नगर पालिका के अध्यक्ष इसमें शामिल हुए. इसके अलावा जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी इस मीटिंग का हिस्सा बने.

“सभी नेता इस मीटिंग में शामिल हुए”: डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश भर से आए हुए थे. बड़ी सफलता लेकर आए हुए थे. नगरी निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद आज बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए हैं. हम सब ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. आने वाले समय में किस प्रकार से काम करना है. इसको लेकर विस्तार से चर्चा हुई है.

30 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा है, उसको भी लेकर विस्तार से बातचीत इस बैठक में की गई. करोड़ों की सौगात देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले हैं, उनका आगमन यादगार बने और ऐतिहासिक बने इसको लेकर भी चर्चा हुई है. निश्चित रूप से 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा होना है. एक ऐतिहासिक और शानदार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा- अरुण साव, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़

सीएम साय मीटिंग में नहीं हुए शामिल: बीजेपी की इस अहम मीटिंग में सीएम विष्णुदेव साय शामिल नहीं हुए. उनकी जगह पर डिप्टी सीएम अरुण साव मौजूद रहे. उन्होंने मीटिंग को एक सफल आयोजन बताया. साय मंत्रिमंडल विस्तार पर इस मीटिंग में चर्चा की अटकलें थी, लेकिन बैठक में चर्चा नहीं हो पाई.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button