छत्तीसगढ़

छग कलाकार को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार, छॉलीवुड कलाकारों में खुशी का माहौल

छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज के कलाकार शंकर चंदनानी मुंबई में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं. इसकी खबर से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. मुबंई अंधेरी स्थित मयूर हाल में सोमवार को ये आयोजन किया गया था.

बता दें कि इस आयोजन में फिल्म जगत से जुड़ी तमाम हस्तियों के साथ कैमरे के पीछे अपने-अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे लोग भी उपस्थित रहे. अभिनेता ठाकुर, अनुज सिंह और मशहूर फाइट मास्टर टीनू वर्मा ने छत्तीसगढ़ी कलाकार शंकर चंदनानी को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया है.इस मौके पर छत्तीसगढ़ी कलाकार शंकर चंदनानी ने कहा कि मैं आभारी हूं सनातन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह का और दक्ष फाऊंडेशन का, जिन्होंने मुझे इस अवॉर्ड के लिए चुना. वैसे तो मुझे अलग-अलग शहरों से कई अवॉर्ड मिल चुके हैं, पर मुझे दादा साहब फाल्के अवार्ड मिलना गौरव का विषय है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button