महाराष्ट्र

मुंबई कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के बाद मचा घमासान,

मुंबई : एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुंबई कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। कार्यकारिणी में हिंदी भाषी समाज को प्रतिनिधित्व दिया गया है, लेकिन हिंदी भाषी समाज के नामचीन चेहरे रत्नेश सिंह, वीरेंद्र उपाध्याय, अरविंद त्रिपाठी के अलावा चरण सिंह सप्रा को जंबो कार्यकारिणी में स्थान नहीं दिया गया है। हां, अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने अपनी विधायक बहन डॉक्टर ज्योति गायकवाड और अपने भाई तुषार गायकवाड को मुंबई कांग्रेस कार्यकारिणी में शामिल जरूर किया है।

नई लिस्ट को जारी करते ही कांग्रेस में चर्चा शुरू हो गई है कि मुंबई कांग्रेस अब गायकवाड परिवार की पार्टी बन गई है। मंगलवार की देर रात दिल्ली से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने मुंबई के कार्यकारिणी की लिस्ट जारी की।

सीनियर नेताओं को अहमियत

पॉलिटिकल अफेयर कमिटी में ज्यादातर पार्टी के बुजुर्ग व वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया है। नई कार्यकारिणी में शिवजी सिंह, विधायक अमीन पटेल, जेनेट डिसूजा और अशोक जाधव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है। विधायक ज्योति गायकवाड, भूषण पाटील, डॉ. अजंता यादव, डॉ. किशोर सिंह, अवनीश सिंह, अखिलेश यादव सहित 34 लोगों को उपाध्यक्ष बनाया है।

78 सचिव बनाए गए

वकील विजय सिंह, दीपक यादव, संदीप शुक्ला, रमेश सिंह, राम गोविंद यादव, संतोष सिंह सहित कुल 57 लोगों को महासचिव बनाया है। अडो आरपी पांडेय, राजेश सिंह, विधायक सुरेश शेट्टी, मनोज त्रिपाठी सहित 78 लोगों को सचिव बनाया है। कार्यकारिणी सदस्य 20 लोगों को बनाया है। मुख्य प्रवक्ता सचिन सावंत को बनाया और पूर्व नगरसेविका शीतल म्हात्रे, सुरेशचंद्र राजहंस के साथ-साथ कुल पांच लोगों को पार्टी की बात रखने के लिए प्रवक्ता बनाया गया है।

असलम शेख को कोषाध्यक्ष क्यों?

पार्टी के कोष की जिम्मेदारी एक बार फिर विधायक असलम शेख को सौंपी गई है। माना जा रहा है कि असलम शेख को यह जिम्मेदारी देने से आर्थिक संकट से जूझ रही मुंबई कांग्रेस को राहत जरूर मिलेगी।

जिला अध्यक्ष भी बदले

मुंबई के छह जिलों के अध्यक्षों को भी ऑल इंडिया कांग्रेस ने बदल दिया है। दक्षिण मुंबई जिले की जिम्मेदारी रवि भावकर, दक्षिण मध्य मुंबई की कचरू यादव, उत्तर-मध्य मुंबई की अरशद आजमी, उत्तर मुंबई से राजपत यादव, उत्तर पूर्व मुंबई से केतन शाह और उत्तर-पश्चिम जिला का अध्यक्ष भावना जैन को बनाया गया है। मुंबई की 6 जिला में दो उत्तर भारतीय, दो गुजराती और एक मुस्लिम और एक मराठी व्यक्ति को जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तर-पश्चिम जिले में महिला अध्यक्ष

कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय भावना शर्मा जैन को उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष बनाया गया है। समझा जाता है कि बीएमसी चुनाव को देखते हुए एक मजबूत युवा महिला चेहरा के रूप में उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पर जैन ने कहा वे दी गई जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी मुंबई के प्रभारी चैन्नीथला तथा मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड का आभार मानती हैं। वह पूरी ताकत, निष्ठा और समर्पण के साथ कांग्रेस के संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करेंगी। कांग्रेस ने उन पर जो भरोसा और विश्वास किया है, उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

क्यों हैं नाराजगी ?

मुंबई कांग्रेस की कार्यकारिणी बनाने में देर किए जाने का पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। अब जब कार्यकारिणी का ऐलान किया, तब असंतुष्ट लोग सामने आने लगे है। मुंबई अध्यक्ष ने जिस तरह से कार्यकारिणी में अपने भाई और बहन को पदाधिकारी बनाया, उसे लेकर पार्टी में नाराजगी बढ़ना स्वाभाविक है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button