छत्तीसगढ़

राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने ली शपथ

रायपुर. राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह आज रायपुर के पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में हुआ. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में विशेषर सिंह पटेल ने गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली. इस मौके पर सीएम साय ने राज्य गौ सेवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल को बधाई दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, प्रदेश में 125 गौशाला है, जहां प्रति गाय चारा के लिए 25 रुपए मिलता था. अब इसे 25 रुपए से बढ़ाकर प्रति मवेशी 35 रुपए मिलेगा.

सीएम ने कहा, छत्तीसगढ़ में गौवंश की उत्तरोत्तर विकास होगी. गाय अकेला ऐसा प्राणी है, जिसका मलमूत्र सभी उपयोगी है. समुद्र मंथन में अन्य चीजों के साथ कामधेनु भी निकला था. गुजरात के अमूल की तरह छत्तीसगढ़ में देवभोग ब्रांड है. इसे और बेहतर करने का प्रयास करेंगे.

सीएम साय ने कहा, गौमाता की बेहतरी के लिए गौ सेवा आयोग और अच्छा काम करेगा. गौ अभ्यारण्य यानि गौधाम की शुरुआत हो चुकी है. प्रदेश में 125 गौशाला है, जहां प्रति गाय चारा के लिए 25 रुपए मिलता था. अब इसे 25 रुपए से बढ़ाकर प्रति मवेशी 35 रुपए किया गया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button